फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शुरू होगी लखनऊ, गोंडा, पैसेंजर ट्रेन, यात्रा होगी आसान

Sat, 23 May 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कोरोना काल में बंद हुई नकहा-डालीगंज, लखनऊ पैसेंजर ट्रेन सेवा छह साल बाद दोबारा शुरू होने जा रही है। इस सेवा का शुभारंभ 26 मई से होगा। रेलवे ने इस ट्रेन को लखनऊ–गोंडा–बुढ़वल, बिंदौरा, बाराबंकी मार्ग से चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

ट्रेन का संचालन शुरू होने पर बुढ़वल समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को लखनऊ, सीतापुर और गोंडा तक जाने में सुविधा मिलेगी। जनप्रतिनिधियों ने इस ट्रेन को दोबारा चलाने के लिए रेलवे अधिकारियों से पत्राचार किया था। पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया, रेलवे बोर्ड ने प्रस्तावित शेड्यूल जारी किया है। संचालन शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है।
प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 55062 डालीगंज –लखनऊ से 26 मई से संचालित होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 55061 नकहा जंगल से 27 मई से चलेगी। यह ट्रेन सुबह 05:42 बजे गोंडा जंक्शन पहुंचेगी और 09:25 बजे डालीगंज (लखनऊ) पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 55062 डालीगंज से शाम 05:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 04:45 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआर और जनरल श्रेणी सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें