फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गैंगस्टर में लखनऊ का बिल्डर फहद फिर गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली पुलिस ने प्राइवेट कम्पनी बनाकर जमीन और फ्लैट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गैंगस्टर मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लखनऊ के होम्स अपार्टमेंट ए नर्मदा भवन डालीगंज निवासी फहद याजदानी को सोमवार को पकड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अभियुक्त धोखाधड़ी कर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाता रहा है। उसका एक गिरोह भी है। इसमें वह अपने दो और साथियों के साथ मिलकर याजदा इंफ्राकन प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी बनाकर बिल्डर का काम करता था और आम लोगों के साथ जालसाजी और धोखाधड़ी कर खरीदारों को अवैध जमीन दिखाकर कूट रचित दस्तावेजों के सहारे बैनामा करवा कर ठगता था। बताया कि फहद याजदानी पर लखनऊ में भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बाराबंकी में उस पर दो केस दर्ज है। आरोपी सात महीने से फरार चल रहा था इसकी गिरफ्तारी को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने अभियुक्त पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। शहर कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी और इसके दो साथियों की संपत्ति की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें