जैदपुर (बाराबंकी)। चेयरमैन संघ के अध्यक्ष राम शरण पाठक की अध्यक्षता में जैदपुर नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को एक बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष राम शरण पाठक व महामंत्री इरशाद अहमद कमर की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि 5 अगस्त 2024 को जनपद के समस्त चेयरमैन जिला अधिकारी से एक शिष्टाचार भेंट करेंगे और नगर पंचायत में आ रही तमाम समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। बैठक में आए सभी नगर पंचायत अध्यक्षों के बीच यह प्रस्ताव रखा गया कि बाराबंकी में जनपद में एक ही सिविल जेई अवर अभियंता तैनात होने की वजह से समस्त नगर पंचायत का विकास कार्य बाधित होता है। इस अवसर पर चेयरमैन देवा हारून वारसी, रेहान कामिल, ज्ञान प्रकाश, आलोक तिवारी, इमरान खान अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)