फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कहीं सुस्त तो कहीं 70 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका सत्यापन

Thu, 25 Sep 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान कुछ ब्लॉक क्षेत्रों में सत्यापन कार्य की रफ्तार काफी अच्छी है तो कुछ में यह कार्य काफी धीमा है। हैदरगढ़ के गांवों में जहां 70 प्रतिशत से ज्यादा तक सत्यापन हो चुका हैं, वहीं नवाबगंज के कई गांवों में 50 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हुआ है। ब्लॉक सिद्धौर में ऑनलाइन एप में विलोपित मतों का ग्राफ अन्य ब्लॉकों से काफी नीचे हैं। ऐसे में 30 सितंबर तक पुनरीक्षण सत्यापन कार्य पूरा हो पाना बड़ी चुनौती बना है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलओ एप से तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में 4,864 मतदाता बनाए और 3,388 वोटरों के नाम हटाए गए हैं। ब्लॉक हैदरगढ़ में 71 ग्राम पंचायतों में तैनात कुल 92 बीएलओ घर-घर सर्वे कार्य में लगे हैं। 21 सितंबर तक बीएलओ एप के माध्यम से 1776 परिवर्धन, 379 संशोधन व 1390 विलोपन के लिए ऑनलाइन विवरण भेजा गया है।
इसी तरह ब्लॉक त्रिवेदीगंज में 66 ग्राम पंचायतों में 91 बीएलओ कार्यरत हैं। एप पर 1332 परिवर्धन, 295 संशोधन व 1138 विलोपन के मामले ऑनलाइन भेजे गए। वहीं ब्लॉक सिद्धौर में 96 ग्राम पंचायतों में 1756 परिवर्धन, 181 संशोधन व अन्य ब्लॉकों की अपेक्षा सबसे कम 860 मत विलोपित करने की ऑनलाइन प्रविष्टि दर्ज की गई है। एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने बताया बीएलओ से प्राप्त हुए आवेदन की सूची जिले से मिलान कराने व जांच के बाद ही रिपोर्ट अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, ब्लॉक मुख्यालय की ग्राम पंचायत मसौली में चार बूथ 157,158,159,160, पर पांच साल पहले हुए चुनाव में लगभग 2800 मतदाता थे। बीएलओ ओवैश रसीद किदवई ने बताया कि 50 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। अब तक 150 आवेदन पत्र नए मतदाता बनाने के लिए आए हैं। इसके अलावा 80 लोगों के नाम मृतक अथवा विवाह के बाद गांव से चले जाने के कारण हटाए गए हैं। डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन अभी चल रहा है। इसी तरह बड़ा गांव पंचायत के एक बूथ संख्या 40 पर पांच साल करीब 1588 मतदाता थे। बीएलओ शबाना खान ने बताया अभी तक 251 नए मतदाता पत्र आए हैं। वहीं मृतक व विवाह होने के कारण 152 लोग विवाह या मौत के कारण हटाए गए। जबकि डुप्लीकेट 122 है।

पांच दिन में पूरा होना है पुनरीक्षण कार्य
फतेहपुर। पुनरीक्षण कार्य पूरा होने की तय समयावधि 30 सितंबर को खत्म हो रही है। ऐसे में बचे हुए पांच दिनों में शत प्रतिशत पुनरीक्षण कार्य पूरा करना बड़ी चुनौती दिख रहा है। तहसील क्षेत्र की पंचायतों में 33,053 मतदाता के नाम बढ़े हैं। 6538 के नाम संशोधित किए गए। वहीं 16086 हटाए गए है। 41 दिनों में बीएलओ ने फतेहपुर ब्लॉक में 14086 नए आवेदन लिए, 2600 के नाम में संशोधन किए।, 6532 नाम हटाए गए।
वहीं निंदुरा ब्लाॅक में 13042 नाम बढ़ाए, 6698 हटाए और 2948 संशोधित किए गए। सूरतगंज ब्लाॅक के आंशिक भाग में आने वाले बूथों पर 5925 नाम बढ़े, 990 संसोधित व 2856 नाम हटाए गए। पुनरीक्षण कार्य 29 सितंबर तक चलना है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि सभी सुपरवाइजरों को पुनरीक्षण कार्य तय समयावधि में पूरा किए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें