फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पहुंची बोरों की लाॅट, धान खरीद को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में धान खरीद की रफ्तार और तेज होगी। बोरों की एक लॉट सोमवार को जिले काे पहुंच गई है। इन बोरों को क्रय केंद्रों को आवंटित कर दिया गया है और केंद्र प्रभारियों ने इसकी उठान भी शुरू कर दी है। बताते चलें कि अब बोरों की कमी के चलते धान की खरीद प्रभावित नहीं होगी और न ही क्रय केंद्र प्रभारी इसका बहाना बनाकर किसानों को वापस कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले को पहुंची एक रैक से करीब एक हजार गांठ (500 बोरा प्रति गांठ) धान खरीद के लिए विभाग को मिली है। इन बोरों को सभी क्रय केंद्रों को उनकी मांग के अनुसार आवंटित भी कर दिया गया है। इसके बाद क्रय केंद्र प्रभारियों ने रैक प्वाइंट से इन बोरों की उठान भी शुरू करा दी है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अब तक करीब 25 हजार क्विंटल से अधिक की धान खरीद की जा चुकी है। जितने बोरे मिले हैं वह सभी क्रय केंद्रों को आवंटित करते हुए उठान शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें