फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहर की पटरी से खाईं में पलटा ट्रैक्टर, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद। कोतवाली दरियाबाद के दनापुर क्यामपुर में ट्रैक्टर के खाई में पलटने से उस पर सवार किसान विनोद गौतम (40) की मौत हो गई। विनोद ने एक दिन पहले ही गांव के एक व्यक्ति से ट्रैक्टर खरीदा था और वह चलाना सीख रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दनापुर क्यामपुर निवासी विनोद गौतम ने रविवार को ही गांव के निवासी राजकुमार से एक ट्रैक्टर खरीदा था। इस खुशी में उन्होंने गांव में मिठाई भी बांटी थी। सोमवार की शाम विनोद ट्रैक्टर लेकर खेत में चलाना सीखने निकले थे। इस दौरान नहर की पटरी पर पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरा और विनोद उसके नीचे दब गए।
चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद विनोद को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विनोद के तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। दो बेटियों व एक बेटे की शादी हो चुकी है। हादसे ने पूरे गांव में मातम है।
विज्ञापन

....................

हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान
देवा। देवा के कैथी गांव निवासी कुंवरपाल (19) एक नवंबर की शाम कंपनी से काम कर वापस लौट रहे थे। माती चौकी के पास एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। कुंवरपाल को लोहिया और फिर केजीएमयू के ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया। वहां रविवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता राम प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद
.............................
बाइक व कार में भिड़ंत दो जख्मी
कोठी। थाना क्षेत्र के मदारपुर-औसानेश्वर मार्ग पर बाइक व कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइके सवार मदारपुर बहादुर सिंह गांव निवासी राम तीरथ व इनके साथी उमेशचंद्र घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें