फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी

Sat, 25 Apr 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। आगजनी में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घुंघटेर क्षेत्र के मंगल नगर मजरे बजगहानी में शुक्रवार शाम विजय की बहन की विदाई के समय हादसा हुआ। ससुराल वालों ने गोले दागे, जिसकी चिंगारी से छप्परनुमा दो घर जल गए। विजय के घर में 40 क्विंटल भूसा, 25 क्विंटल गेहूं, ट्रैक्टर और चारा मशीन सहित अन्य सामान जला। पड़ोसी मुलायम का घर भी आग की चपेट में आ गया।
मुलायम की पत्नी निशु जेवर और पैसे निकालने अंदर गईं और बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें बाराबंकी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट और हैंडपंप के पानी से आग पर काबू पाया क्योंकि दमकल नहीं पहुंची। लेखपाल ने मुआवजे की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

वहीं हरख क्षेत्र के टिकरा घाट गांव में भी विजय कुमार के घर में अज्ञात कारणों से आग लगी। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी श्यामलाल व जगपाल के घरों तक फैल गई। श्यामलाल के घर में 10 हजार रुपये नगद समेत घरेलू सामान जला।
जगपाल की एक भैंस और दो पड़िया झुलस गईं, साथ ही 55 हजार रुपये नगद, गेहूं, धान और कपड़े भी राख हो गए। दमकल देर से पहुंची जिससे काफी नुकसान हुआ।

किराना गोदाम में लाखों का नुकसान
जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर चौराहे पर शुक्रवार भोर में शुभम किराना स्टोर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। लगभग पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम के ऊपर बने मकान में फंसे परिवार के लोगों को पुलिस और दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें