फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लॉर्ड्स बालाजी व सीआईसी ने दर्ज की जीत

Sun, 12 Jan 2025 08:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।  संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जा रही राजीव चौधरी मेमोरियल जिला जूनियर क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लॉर्ड्स बालाजी क्रिकेट अकादमी एवं दूसरे सेमीफाइनल में सीआईसी क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल केडी सिंह बाबू ट्रेनीज बी और लॉर्ड्स बालाजी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉर्ड्स बालाजी क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 150 रन बनाए।

शशांक कोरी ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। ट्रेनीज बी के गेंदबाज आयुष वर्मा ने सर्वाधिक चार विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केडी सिंह बाबू ट्रेनीज बी टीम 17.1 ओवरों में 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और उसे हार का सामना करना पड़ा। अकादमी के गेंदबाज युवराज शंकर, शशांक कोरी, और शोएब ने क्रमशः 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शशांक कोरी को दिया गया।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल वासुदेव क्रिकेट क्लब और सीआईसी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वासुदेव क्रिकेट क्लब की टीम 18.1 ओवरों में 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सीआईसी क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवांश त्रिपाठी एवं मो. कैफ अंसारी ने क्रमशः 3-3 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सीआईसी क्रिकेट क्लब की टीम ने 18.5 ओवरों में सात विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अद्वितीय शुक्ला ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 43 रन एवं प्रभाकर कुमार ने 19 रन बनाए। वासुदेव क्लब गेंदबाज सक्षम सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट प्राप्त किए।

इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवांश सिंह को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए दिया गया। इस अवसर पर बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अख्तर अजीज खान, सचिव डॉ. चौधरी अहमद जावेद, जतिन चौधरी, राजीव अरोड़ा, उप सचिव अंकुर माथुर व गौरव तिवारी आदि मौजूद रहे।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें