फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिजली संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 12 Jan 2025 08:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 जैदपुर बिजली उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन करते बिजली संविदाकर्मी।  -संवाद
विज्ञापन
ज़ैदपुर (बाराबंकी)। विद्युत उपकेंद्र जैदपुर में तैनात संविदा कर्मियों ने एसडीओ पर अभद्रता का आरोप लगा सामूहिक इस्तीफा दिए जाने के बाद शनिवार को पावर हाउस परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट डिवीजन के विद्युत उपकेंद्र जैदपुर पर दशक भर से दो दर्जन के करीब संविदा कर्मी काम करते हैं। वहां एसडीओ व जेई को छोड़कर मात्र दो लाइनमैन व दो बिल जमा करने वाले लिपिक तैनात हैं। बाकी सारे काम संविदा कर्मियों से कराए जाते हैं।

शनिवार को जैदपुर पावर हाउस पर तैनात संविदा कर्मी रोहित शुक्ला, नरेंद्र सिंह, वसीक, सुरेंद्र कुमार, इरशाद व पुल्ली आदि इस्तीफा देने के बाद हड़ताल पर बैठ गए। इसके बाद ओटीएस योजना के तहत लगने वाले शिविर व अन्य जरूरी काम ठप हो गए। कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से आई कई शिकायतों पर भी समय से कोई कर्मी ठीक करने नहीं गया।
विज्ञापन



विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था जिसे कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को भेज दिया गया है। ओटीएस योजना चल रही है और इनके द्वारा काम में लापरवाही की जा रही है। इसके बाद दबाव बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

-संदीप सिंह, एसडीओ, विद्युत उपकेंद्र, जैदपुर

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें