फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में लूटपाट करने वाले चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, 14 मोबाइल हुए बरामद

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी व बरामद सामान। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
टबाराबंकी। चलती ट्रेनों में यात्रियों का सामान, मोबाइल फोन आदि लूटने वाले गिरोह के चार बदमाशों को जीआरपी ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इनके पास से लूट के 14 मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। ये बदमाश बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, गोंडा से लेकर कानपुर के बीच वारदात करते थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक अंजनि कुमार मिश्र ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस टीम ने शोएब निवासी शफीनगर कस्बा व थाना रुदौली, जनपद अयोध्या, नफीस उर्फ नब्बू निवासी मोहल्ला बाजार कस्बा व थाना सिधौली, सीतापुर, इस्लाम निवासी बड़ा मस्जिद सतरिख मार्ग, चिनहट लखनऊ और इश्तियाक निवासी नई बस्ती उत्तर टोला बंकी, बाराबंकी को गिरफ्तार किया है।
चारों बदमाशों के पास से पुलिस ने विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों से लूटे गए 14 मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह विभिन्न ट्रेनों में सवार होकर पहले यात्रियों की रेकी करते थे। इसके बाद मौका पाते ही उनका मोबाइल फोन, बैग आदि सामान लूटकर चलती ट्रेन से नीचे कूद जाते थे। बदमाशों ने तमाम वारदातें अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस गैंग के पकड़े जाने से इस क्षेत्र में ट्रेनों में होने वाली चोरी व लूट की वारदातों में काफी हद तक अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। पुलिस इस गिरोह के अन्य बदमाशों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें