फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला कर नकदी व वाहन लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में पल्हरी चौराहा स्थित एक मैदा मिल के पास सोमवार को सुबह पिकअप वाहन बुकिंगकर्ता व एक अज्ञात व्यक्ति ने पिकअप चालक पर चाकू से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया और 90 हजार की नकदी, मोबाइल व पिकअप लूट ले गए। पीड़ित को होश आने पर वह जिला अस्पताल में मिला। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के तिरहनपुरवा मजरे शुकुल बाजार निवासी विनय शंकर तिवारी पिकअप ड्राइवर व मालिक है। जिससे वह अक्सर मालभाड़ा बुकिंग कर ग्राहकों के अनुरोध पर पहुंचाता है। लेकिन रविवार देर शाम भटपुरवा शुकुल बाजार निवासी मोहित शर्मा ने बाराबंकी के लिए मालभाड़ा बुक किया था। सोमवार सुबह जब यह माल छोड़कर लौटने लगा तो मोहित के साथ मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने पलहरी चौराहा स्थित सनी मैदा मिल के पास चालक विनय शंकर पर चाकू से हमला कर दिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो हो गया। इसके बाद घायल विनय को जब होश आया तो उसने स्वयं को जिला अस्पताल में पाया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसका वाहन व 90 हजार की नकदी लूट ले गए हैं। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आपसी विवाद का मामला है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें