फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम एक कार की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक हिरासत में लेने के साथ पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। हरदोई जनपद के रहने वाले बताए जा रहे पिता-पुत्र शहर में रहकर खिलौना बेचने का काम करते थे। उन्हें टक्कर मारने वाली कार में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाईवे के किनारे शुक्लाई गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम एक कार ने पैदल हाईवे पार कर रहे पिता पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कपूर (35) पुत्र मुंशी निवासी मंसूरीनगर थाना पिहानी, जनपद हरदोई व उसके बेटे निहाल (8) के रूप में हुई है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर मंडी चौकी इंचार्ज अभिमन्यु शुक्ल पहुंचे व टक्कर मारने वाली कार में सवार अशोक भारद्वाज निवासी फिरोजाबाद को भागते वक्त पकड़ लिया गया। वह उनके एक साथी को भी पकड़ा गया है। यह दो दोनों लोग भी हादसे में घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें