फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी के पिता को बंधक बनाकर दो लाख का सामान लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बडडूपुर क्षेत्र में सोमवार रात एक किराना व्यापारी के पिता को बंधक बनाकर कर बदमाशों ने दुकान से नकदी के साथ करीब दो लाख का सामान लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र के गम चौराहे पर हुई। सरैया गांव निवासी सुनील प्रजापति की संगम चौराहे पर किराने की दुकान हैं। उसी भवन की दूसरी मंजिल पर सुनील सपरिवार रहते हैं। सुनील ने बताया कि सोमवार रात उनके पिता मंगल प्रसाद भूतल पर दुकान के अंदर लेटे थे। देर रात मंगल प्रसाद लघुशंका के लिए बाहर निकले तभी दो बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंसने के साथ हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद दोनों बदमाश दुकान में दाखिल हुए बदमाश पांच हजार रुपये आर किराने का तमाम सामान समेट ले गए। रात में दुकान का शटर बंद करने की आवाज पर सुनील की नींद खुली तो वह छत से नीचे उतरे। पिता के हाथ-पैर बंधे देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित का कहना है कि बदमाश दो लाख से भी अधिक कीमत का किराने का सामान उठा ले गए। घटना को देखते हुए बदमाशों की संख्या दो से अधिक मानी जा रही है। दुकान से जितना सामान लूटा गया उसके देखते हुए आशंका है कि बदमाश किसी चार पहिया वाहन से आए थे। उस वाहन से ही किराने का सामान लूट कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र विक्रम ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें