फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा क्षेत्र में मंगलवार को एक टैंपो पलटने से अधेड़ और लोनीकटरा इलाके में हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इन हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ से मंगलवार सुबह एक टैंपो सवारी लेकर जा रहा था। असंद्रा बाजार के पास भिटरिया मार्ग पर अचानक सामने आए एक मवेशी को बचाने की कोशिश में टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों की सहायता से टैंपो को सीधा कर सवारियों को बाहर निकाला। इस हादसे में टैंपो सवार असंद्रा थाना के मोतिकपुर गांव निवासी जैनुल (52) की मौत हो गई। लोनीकटरा क्षेत्र के मदनापुर गांव निवासी रणजीत सिंह सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद टैंपो चालक मौके से भाग गया है।
उधर लोनीकटरा क्षेत्र में सुल्तानपुर हाईवे पर भिलवल चौराहे के पास हुए हादसे में लीलावती (65) निवासी मोती तालाब जनपद अमेठी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिनक लीलावती मंगलवार शाम अपने नाती सुल्तानपुर निवासी मनीष कुमार (30) के साथ बाइक से कोठी क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार के घर से लौट रही थीं। भिलवल चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया जहां डॉक्टर ने लीलावती को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें