फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दंपती से सोने की चेन व पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर बदमाशों ने बाइक सवार दंपती से पर्स व सोने की चेन लूट ली। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के दारापुर निवासी सतनाम सिंह अपनी पत्नी के साथ रविवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। शहर में अयोध्या हाईवे पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दंपती को रोककर तमंचा से धमकाया और सोने की चेन व पर्स लूट लिया। पर्स में ज्यादा पैसे न होने की बात बताई गई। जानकारी पर पुलिस ने जांच की लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें