फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसों में महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में अयोध्या हाईवे पार कर रहीं दो महिलाओं को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर रामसनेहीघाट क्षेत्र में मार्निंग वाक के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह सतरिख के ग्राम संदौली निवासी रामावती (70) पत्नी दुखीराम और सीता देवी (50) पत्नी राजाराम प्रजापति रिश्तेदार के यहां जा रही थी। सफेदाबाद चौराहे के पास अयोध्या-लखनऊ हाईवे पार करते समय एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रामावती की मौके पर ही मौत हो गयी। सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे मोहम्मदपुर चौकी के पुलिस कर्मियों ने छानबीन की। चौकी प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी है। घायल महिला को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर रामसनेहीघाट क्षेत्र के मुरारपुर निवासी अखिलेश (45) सोमवार सुबह करीब पांच बजे वॉक के लिए निकले थे। अयोध्या हाईवे स्थित मुरारपुर मोड़ के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें