फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के पास युवक से 20 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बाइक सवार बदमाशों ने बैंक के पास एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित से मिली सूचना पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम गोसूपुर निवासी इंसान अली मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की टाउन शाखा में 20 हजार रुपए जमा करने जा रहे थे। इंसान अली के मुताबिक लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बैंक के पास बाइक रोकते ही एक बाइक सवार दो बदमाशों हमला कर दिया। मारपीट कर जेब से 20 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाश मुख्य चौराहे की ओर भाग निकले। काफी देर बाद कोतवाली में शिकायत की। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि बैंक के पास पुलिस कर्मी भी मौजूद रहते हैं। किसी को घटना के बारे में जानकारी नहीं हुई। इसके बावजूद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें