बाराबंकी। दरियाबाद क्षेत्र की एक रेलवे क्रासिंग के गेटमैन की लापरवाही सामने आई। एक एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के दौरान उसने रेलवे क्रासिंग को बंद नहीं किया। इसकी रिपोर्ट ट्रेन चालक ने दरियाबाद स्टेशन पर दर्ज कराई। इसके बाद कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर बाद अयोध्या की और जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस के दौरान दरियाबाद क्षेत्र की नियामतपुर रेलवे क्रासिंग गेट (नंबर-159 सी) को गेटमैन संदीप कुमार ने बंद नहीं किया। गेट खुला रहने के दौरान ट्रेन गुजर गई। इसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। स्टेशन अधीक्षक ने मामले में लापरवाही बरतने वाले गेटमैन के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा है। स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि ट्रेन चालक ने गेट खुला होने की रिपोर्ट की है। इस पर गेटमैन के लिखाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।