फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: भागवत कथा श्रवण से मिलता है सही-गलत का ज्ञान

Thu, 12 Nov 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल। पूरे शिवा सिंह गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन प्रवाचक चंद्रकांता नंद महाराज ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को सही और गलत का ज्ञान मिलता है। कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल सुनने तक सीमित नहीं है। इसमें बताए गए आदर्शों को जीवन में अपनाना भी जरूरी है। मनुष्य को अहंकार, लोभ और मोह का त्याग कर सत्य और परोपकार के मार्ग पर चलना चाहिए। भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।
परिवार और समाज में प्रेम व सद्भाव बनाए रखने के लिए धार्मिक संस्कारों का पालन करना चाहिए। प्रवाचक ने श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में शामिल होने और कथा के उपदेशों को जीवन में उतारने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख दद्दन सिंह, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र प्रकाश सिंह, शशि प्रकाश सिंह, रामराज, संतोष तिवारी और वीरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें