फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मन की शुद्धता और अच्छे विचारों से मिलता है सच्चा सुख

Thu, 12 Nov 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। भनियापुर के टोपरी गांव स्थित बाबा टोपनाथ मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को प्रवाचक विनय शास्त्री ने मन की शुद्धता और आत्मचिंतन के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि मनुष्य के विचार ही उसके व्यक्तित्व और व्यवहार को दिशा देते हैं। मन में अच्छे विचार हों तो व्यक्ति का आचरण भी सकारात्मक बनता है।
विज्ञापन

प्रवाचक ने कहा कि मनुष्य को अपनी गलतियों को पहचानकर उनमें सुधार करने का प्रयास करना चाहिए। दूसरों की कमियां निकालने के बजाय अपने व्यवहार को बेहतर बनाना जरूरी है। ईर्ष्या, द्वेष और अहंकार मन की शांति छीन लेते हैं। क्षमा, संतोष और विनम्रता जैसे गुण अपनाने से जीवन में मधुरता आती है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक ज्ञान का वास्तविक लाभ तभी मिलता है, जब व्यक्ति अपने आचरण में बदलाव लाए। परिवार और समाज में शांति बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर आयोजक रुद्रभान सिंह, अमरेंद्र सिंह धनंजय, संजय सिंह, सुनील सिंह, शरद शुक्ल, अभिषेक सिंह और दुर्गेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें