12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में गुरुवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन ने जिले के प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को एक महायज्ञ की तरह लें। हर कोशिश करें कि अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया जाए जिसमें वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से दिशा निर्देश जारी किए गए।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने जिन मुकदमों का निस्तारण थोड़ी सी कोशिश से हो सकता है उसमें कोई कोर कसर न छोड़ें। एक मौका साल में एक बार ही आता है जब हम अदालतों और जनता का बोझ कम कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अफसर अजय विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए। कहा कि जनपद के सभी न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी शत प्रतिशत सहयोग कर इस राष्ट्रीय यज्ञ को सफल बनाने में करें।
प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि न्यायालय द्वारा जारी सम्मन आदेशों का शत प्रतिशत तामीला कराएं व न्याय पालिका को सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर प्रभारी जिला जज एसपी अरविंद, डीएम योगेश्वरराम मिश्र, एडीजे जयशंकर मिश्र, सिविल जज अशोक श्रीवास्तव, एसीजेएम अजय विक्रम सिंह, एडीएम हरिकेश चौरसिया, डीडीओ एके सिंह आदि मौजूद रहे।