फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11, 111 दीपों से जगमगाया पृथवेश्वर महादेव मंदिर का सरोवर

विज्ञापन
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के अगानपुर गांव में स्थित प्राचीन पृथवेश्वर महादेव मंदिर के के ? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। महाशिवरात्रि की संध्या बेला में प्राचीन पृथवेश्वर मंदिर का सरोवर 11,111 दीपों से जगमगा उठा। जिसकी छटा चहुंओर दूर-दूर पहुंची तो लोग निहारते रह गए। दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा रहे।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील के अगानपुर गांव में प्राचीन पृथवेश्वर महादेव मंदिर है। जिसके समीप एक पक्का सरोवर है। महाशिवरात्रि की संध्या पर यहां दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। अजय लाल की अगुुवाई में इसमें सरोवर की सीढ़ियों पर 11,111 दीपों को जलाया गया। इनके जलते ही सरोवर के चारों तरफ मनमोहक छटा बिखर गई। जिसे देखकर लोग लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
सरोवर के जल में दीपों के प्रतिबिंब मनमोहक छटा बिखरे रहे थे। इस अद्भुत नजारे को हर कोई अपने मोबाइल में कैद करने के साथ सेल्फी लेने में जुटे दिखे। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवानंद पांडे, आयुष्मान त्रिवेदी, तरुण पाण्डे, रामू यादव, सुरेश तिवारी, सुगम श्रीवास्तव, रामकुमार सिंह, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें