बाराबंकी। कोटवाधाम में बाबा जगजीवन दास के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दीपों से जगमग हुआ अभरन सर?
- फोटो : BARABANKI
कोटवाधाम (बाराबंकी)। समर्थ सांई जगजीवन दास के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अभरण सरोवर पर गुरुवार शाम ढलने के बाद जगमगाते सैकड़ों दीयों ने मन मोह लिया। सरोवर के हर हिस्से को दीपों से रोशन किया गया। प्रज्ज्वलित दीपों से सजाने सेे ऐसी मनमोहक छटा बिखरी जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
गुरुवार को दोपहर बाद अभरण सरोवर को दीयों से सजाया गया। कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित की अगुवाई में शाम को सरोवर के हर हिस्से व जीनों पर कुल 11,111 दीये रखे गए। सरोवर को दीयों से सजाने के बाद इन्हें एक-एक करके जलाया गया।
जलने के बाद सभी दीपों से अद्भुत व मंत्रमुग्ध करने वाली छटा बिखर गई। सरोवर के जल में दीयों के प्रतिबिंब से मनमोहक छटा बिखर गई। इस अद्भुत नजारे को श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल में कैद किया। कई लोगों ने सेल्फी भी ली। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, देवानंद पांडेय, बेचनलाल, कमलाकांत, केके बाजपेई मौजूद रहे।