फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शरीफाबाद में फिर दिखा तेंदुआ, खेत-स्कूल जाना मुश्किल

Thu, 08 Oct 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़/सुबेहा। शरीफाबाद के जंगल में बुधवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में फिर चिंता बढ़ गई। लोदीपुर निवासी रामबाबू, बृजलाल और शुभम सुबह करीब छह बजे गोमती नदी के पास खेत में बोई उड़द की फसल देखने जा रहे थे। इसी दौरान तीनों की नजर तेंदुए पर पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ खेतों के पास कुछ दूर तक कुलांचे भरता हुआ जंगल की ओर चला गया। डरकर तीनों गांव लौट आए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो माह से तेंदुआ जंगल और खेतों के आसपास कई बार दिखाई दे चुका है। चार दिन पहले कुछ युवकों ने खेत के पास तेंदुआ दिखने का वीडियो बनाया था, जो बाद में वायरल हो गया। दहशत के चलते अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने साथ जा रहे हैं। किसान भी अकेले खेत जाने से बच रहे हैं।
वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़े में बकरी बांध चुका है। ड्रोन से निगरानी के साथ तीन स्थानों पर नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं। वनकर्मी पैदल कांबिंग भी कर रहे हैं, लेकिन तेंदुआ निगरानी से बच निकल रहा है।
विज्ञापन

एसडीओ सुदर्शन ने बताया कि वह डिप्टी रेंजर विवेक, वन दरोगा अनुज सिंह और विवेक यादव की टीम के साथ निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की सक्रियता के बाद बंदर और नीलगाय भी कम दिखाई दे रहे हैं। इससे फसलों को नुकसान फिलहाल कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें