फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अब ग्राम सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, खत्म होगी भागदौड़

Wed, 05 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। साहब दौरे पर हैं, कल आना... खतौनी की नकल, आय-जाति प्रमाण पत्र की रिपोर्ट या खेत के सीमांकन के लिए लेखपाल की झलक पाने को दिन-भर भटकने वाले ग्रामीणों को अब राहत मिलेगी। जिले की छह तहसीलों के चक्कर काटने और दलालों के सामने मजबूर होने का दौर अब खत्म होने जा रहा है। राजस्व परिषद ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि अब लेखपालों को खुद जाकर गांव के ग्राम सचिवालय में बैठना होगा और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना होगा।
विज्ञापन

राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को नया रोस्टर तैयार कर लागू कराने के निर्देश दिए हैं। नई व्यवस्था के अनुसार, दो हलकों का प्रभार संभालने वाले लेखपाल को सप्ताह में कम से कम एक दिन हर हाल में ग्राम सचिवालय में मौजूदगी दर्ज करानी होगी। वहीं, दो से अधिक हलकों का प्रभार देख रहे लेखपालों को हर दो हफ्ते में एक दिन गांव में बैठना अनिवार्य होगा।
इस दौरान यदि किसी दिन कोई अति-आवश्यक शासकीय कार्य आ भी जाता है, तब भी लेखपालों को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक ग्राम सचिवालय में रहकर ग्रामीणों के काम निपटाने होंगे। इस नई रोस्टर व्यवस्था से न सिर्फ ग्रामीणों का समय और पैसा बचेगा, बल्कि जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद और कागजी कार्रवाई अब बिना किसी भाग दौड़ के गांव की चौपाल पर ही आसानी से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें