बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हो गया। बालक वर्ग में लवकुश, निशांत व बालिका वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप अवंतिका के नाम रही।
मंगलवार को बालिका वर्ग में आठ सौ मीटर दौड़ व लांग जंप में पूजा, सौ मीटर, 1500 मीटर दौड़ व ऊंची जंप में अवंतिका अव्वल रहीं। शार्ट पुट व डिस्कस थ्रो में समीरा, चार सौ मीटर में शिवानी ने बाजी मारी। बालक वर्ग में चार सौ व आठ सौ मीटर दौड़ में लवकुश, दो सौ मीटर व डिस्कस में निशांत, लांग जंप में आशीष, हाई जंप में शिवम, शार्ट पुट में सूरज विजयी रहे।
मुख्य अतिथि एएसपी अखिलेश नारायण सिंह व विशिष्ट अतिथि तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी ने विजेताओं को मेडल पहनाकर व चैंपियनशिप ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह, अनंत कुमार अस्थाना, तौहीद हसन खान, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, प्रो. शार्दूल विक्रम सिंह व डॉ. संतोष कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।