फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अंतिम मौका आज, पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया

Sun, 24 Aug 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबकी। आवेदन के बाद भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला न ले पाने वाले अभ्यर्थियों को अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का रविवार 24 अगस्त को अंतिम मौका मिलेगा। व्यवसायिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए रविवार को भी नोडल आईटीआई को खोलने का निर्देश दिया है। ताकि इच्छुक छात्र-छात्राओं की आवेदन प्रक्रिया को पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन

आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय आईटीआई सत्र- 2025 चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी कई ऐसे अभ्यर्थी बचे हैं, जो आवेदन के बाद भी किसी कारण से प्रवेश लेने से वंचित रह गए। ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश लेने का एक अंतिम मौका 24 अगस्त को मिलेगा।
दाखिले के लिए आवेदन पत्र, रैंक पत्र, आधार कार्ड एवं शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र जमा करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक टीम गठित की गई है। काउंसिलिंग के बाद रिजल्ट घोषित कर मेरिट सूची 25 अगस्त को जारी की जाएगी। इसकी सूची सभी राजकीय औद्योगिक संस्थान में चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें