फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन स्थानों पर मिला लार्वा

Fri, 14 Jul 2017 10:51 PM IST
अमरउजाला/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू की रोकथाम के लिए भले ही शासन ने सभी विभागों को कार्यालयों से जलभराव हटाने का आदेश जारी किया हो, पर इसका पालन किसी विभाग में नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीते दो दिन में एक दर्जन से अधिक सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में छापेमारी कर एक दर्जन स्थानों पर मच्छरों का लार्वा मिलने की बात कही है।
विज्ञापन


टीम को थाना दरियाबाद, बीआरसी बड़ेल समेत कई सरकारी कार्यालयों में लार्वा मिले हैं।  स्वास्थ्य विभाग की टास्क फोर्स की टीम ने फाइलेरिया निरीक्षक केके गुप्ता और कीट संग्रहकर्ता जुबेर अहमद के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के गोविंद इंडस्ट्री का निरीक्षण किया। परिसर के अंदर बने सीमेंट टैंक के पानी की जांच की गई। उसमें लार्वा पाया गया।

टैंक को बंद कराने के लिए नोटिस जारी की गई है। पटेल महिला डिग्री कॉलेज के कूलरों का पानी बदलाया गया। कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर के एसी के नीचे रखी बाल्टी में, महर्षि विद्यालय में पानी की टंकी के पास जमा पानी में, कलेक्ट्रेट के सामने पंचर की दुकान में रखे टायरों के भरे पानी में मच्छरों का लार्वा पाया गया।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व टीम ने शहर कोतवाली के सामने तार घर व उसके पीछे मंदिर परिसर में जलभराव वाले स्थानों पर, दयानंद नगर के दो स्थानों पर, रसूलपुर मोहल्ले में जलभराव वाले निजी स्थानों की जांच की। इसमें भी मच्छरों का लार्वा पाया गया। टीम का कहना है कि सभी स्थानों पर मिले लार्वा में डेंगू लार्वा की पुष्टि नहीं हुई है।

जहां पर लार्वा मिला है सभी को नोटिस जारी कर उसकी सफाई कराए जाने को कहा गया है। विभाग द्वारा इन स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। जांच में टीम को दरियाबाद थाना व बीआरसी बड़ेल में लार्वा मिलने से हड़कंप मच गया। गत वर्ष मसौली थाने पर तैनात एक सिपाही की मौत डेंगू से हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें