फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

141 लेखपालों को मिले लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नवाबगंज और रामनगर तहसील के 141 लेखपाल सोमवार को लैपटॉप से लैस हो गए। इससे जन शिकायतों का निस्तारण जल्द हो सकेगा। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनगर विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि सरकार की मंशा आम लोगों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर कराने की है। लेखपालों को लैपटॉप मिलने से शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी।
विज्ञापन

एडीएम संदीप गुप्ता ने कहा कि राजस्व से जुड़े ज्यादातर मामलों का निस्तारण लेखपालों की रिपोर्ट के आधार पर होता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अभय पांडेय, लेखपाल संघ अध्यक्ष सुनील शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, इमरान अहमद, प्रेम प्रकाश पांडेय, दिलीप मिश्रा, अंकित यादव आदि मौजूद रहे। मंगलवार को हैदरगढ़ व सिरौलीगौसपुर और बुधवार को रामसनेहीघाट व फतेहपुर के लेखपालों को लैपटॉप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें