फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया सिंघला की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रेजिडेंसी नाम की कंपनी के मालिक की डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति रविवार को पुलिस व प्रशासन की टीम ने कुर्क कर ली। इस भूूमाफिया पर एक ही प्लाट व मकान की दो से तीन लोगों को रजिस्ट्री कर धन अर्जित करने का आरोप है। तीन जून को नगर कोतवाली में कंपनी के मालिक संजय सिंह सिंघला पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। इस पूरे मामले की जांच एसओ जहांगीराबाद कर रहे हैं। रविवार को संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई से भूमाफिया में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

रविवार को तहसीलदार चंद्र प्रकाश त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य भारी पुलिस बल के साथ गदिया स्थित भूमाफिया की जमीन पर पहुंचे। वहां मुनादी कराने के बाद गैंग लीडर संजय सिंह सिंघला की एक करोड़ पचास लाख चालीस हजार आठ सौ रुपये की जमीन कब्जे में ले ली।
एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि लखनऊ के विजईपुर विशेष खंड-2 गोमतीनगर निवासी संजय सिंह सिंघला रेजिडेंसी नाम की कंपनी बनाकर लोगों को प्लाट व मकान की रजिस्ट्री करता था। कब्जा देने के बाद दोबारा उसे दूसरे को बेच देता था। रुपये वापस न मिलने पर प्लाट व मकान खरीदने वालों ने शिकायत की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई। गैंग बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी व जालसाजी करने के मामले सामने आए तो नगर कोतवाली में गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद अपराध कार्य से अर्जित संजय सिंह सिंघला की करीब 23 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जानी है। इसमें से रविवार को नगर कोतवाली के गदिया स्थित उसकी डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी गई है। जल्द ही लखनऊ के गोमती नगर स्थित उसके तीन मकान भी कुर्क किए जाएंगे। संजय सिंह सिंघला पर लखनऊ व बाराबंकी में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें