फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम सरसवाड्ड में कोटेदार द्वारा अनाज के साथ चीनी, तेल व चना की कालाबाजारी करने का मामले पकड़ में आने के बाद उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीएम के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विकास खंड निंदुरा क्षेत्र के सरसवां कोटेदार मथुरा प्रसाद द्वारा राशन वितरण में काफी अनियमितता बरती जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत आपूर्ति निरीक्षक से की गई थी। आपूर्ति निरीक्षक ने जांच की तो करीब 52.93 क्विंटल गेहूं व 35. 46 क्विंटल चावल, 24 पैकेट तेल, 32 पैकेट चना व 21 किलो ग्राम चीनी कम पाई गई। कोटेदार द्वारा की गई कालाबाजारी की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई थी।
जांच रिपोर्ट में राशन व अन्य सामग्री की कालाबाजारी की पुष्टि होने पर रविवार को कोटेदार के विरुद्ध बद्दुपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। इस संबंध में एसओ शिखा सिंह ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर कोटेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।