फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दरियाबाद स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Mon, 16 Feb 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद। दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव झेलना पड़ रहा है। स्टेशन पर प्रतिदिन 20 ट्रेनों का ठहराव होता है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के नाम पर खराब हैंडपंप और बंद ताले वाले शौचालय ही नजर आते हैं। आने वाली गर्मी में यात्रियों को धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव या बड़े शेड की कमी खल रही है। छोटे शेड और बाहर रखी बेंच भी तपती हैं, जिस कारण यात्री उपरिगामी सेतु के नीचे शरण लेने को मजबूर होते हैं। सेतु की सीढ़ियां भी धंस चुकी हैं। पेयजल प्वाइंट लगाए गए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आता।
विज्ञापन

अवैध वेंडरों का बोलबाला-
स्टेशन पर पानी और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले अवैध वेंडरों की भरमार है। यात्रियों को पीने के पानी के लिए इन पर निर्भर रहना पड़ता है, जो अक्सर अधिक दाम वसूलते हैं। स्टेशन पर कुल छह हैंडपंप में से केवल एक ही चालू हालत में है। स्टेशन अधीक्षक एसके राय का कहना है कि यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं देने की पूरी कोशिश रहती है। हैंडपंप ठीक कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें