फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ढाबे के बेसमेंट में करंट लगने से मजदूर की मौत

Wed, 19 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना के छंदरौली गांव के पास ढाबे में मंगलवार रात जनरेटर से उतरे करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा बेसमेंट में भरे पानी में हुआ। मृतक की पहचान बेहटा गांव निवासी अंगद रावत (22) के रूप में हुई है। वह लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर छंदरौली के पास निगम ढाबा पर पिछले पांच साल से काम कर रहा था।
विज्ञापन

देर रात करीब साढ़े दस बजे बिजली आने पर अंगद बेसमेंट में चल रहे जनरेटर को बंद करने गया था। जनरेटर का तार कटा हुआ था। इस कारण बेसमेंट में भरे पानी में करंट उतर आने से वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद ढाबा संचालक और अन्य लोगों ने अंगद को तुरंत भिलवल चौराहे पर एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने अंगद को लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने अंगद को मृत घोषित कर दिया। अंगद तीन भाइयों में मझला था। उसके परिवार में एक अविवाहित बहन और मां हैं, जबकि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें