फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद खुले में फेंकी जा रही कोविड किट

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर। सीएचसी टिकैतनगर पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भारी लापरवाही बरती जा रही है। यहां कोविड की जांच के बाद खाली हुई किट नष्ट करने के बजाए सीएससी परिसर में इधर-उधर फेंक दी जाता है। इससे यहां आने वाले मरीजों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी के सामने ही लैब है। इन दिनों यहां कोविड-19 की जांच भी की जा रही है। लैब कर्मियों द्वारा भारी लापरवाही बरती जा रही है। लैब के पास ही जांच के बाद किट को खुले में ही फेंक दिया जा रहा है। ऐसे में बड़े स्तर पर संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। अस्पताल परिसर में नियमित सफाई भी नहीं की जाती है और न ही परिसर को माकूल ढंग से सैनिटाइज ही कराया जाता है।
यहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज आते हैं। सीएचसी पर न तो मास्क उपलब्ध है और न ही सैनिटाइजर जिससे यहां संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। अधीक्षक डॉ. हेमंत गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद इस्तेमाल की हुई किट नष्ट करवा दी जाती है। अगर कहीं लापरवाही हुई है तो सुधार के साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें