बाराबंकी। 36 साल पुराने अपहरण के मामले में फरार आरोपी को कोठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वर्ष 1990 में कोठी इलाके में एक युवती के अपहरण के मामले में सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा क्षेत्र स्थित सियारपुर निवासी रामचरन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विवेचना पूरी होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया था, लेकिन सुनवाई के दौरान आरोपी लगातार अनुपस्थित रहा। अदालत से कई बार वारंट जारी होने के बावजूद वह पकड़ से दूर रहा। 23 दिसंबर 2004 में अदालत ने फरार घोषित किया गया था। एसएचओ कोठी डीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसे बुधवार को गंगागंज-भानमऊ मार्ग से पकड़ा। आरोपी की उम्र करीब 62 साल है।