फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: घरेलू हिंसा के बाद घर से निकाला, 10 पर केस दर्ज

Sat, 07 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दो विवाहिताओं के साथ घरेलू हिंसा कर उन्हें बच्चों के साथ घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों मामलों में 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला घोसियाना निवासी इरम खातून ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी 28 नवंबर 2021 को गोंडा के पटेल नगर निवासी सलमान से हुई थी। शादी में पिता ने खेत बेचकर दहेज स्वरूप पर्याप्त धनराशि दी थी। उसके एक पुत्री भी है। इसके बावजूद ससुराल पक्ष स्कॉर्पियो कार और शहर में एक प्लॉट की मांग को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। बताया कि 24 अप्रैल को उसके साथ मारपीट कर बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया।
वहीं, केवाड़ी गांव निवासी शबनम का आरोप है कि लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी पति और अन्य चार ससुराली जनों ने दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। बीते दिनों उसकी पिटाई कर दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें