बाराबंकी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में बैड टच का एक मामला सामने आया है। यहां कार्यरत एक महिला काउंसलर ने सहकर्मी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी कर्मचारी प्रदीप कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ निवासी युवती संविदा पर काउंसलर पद पर तैनात है। आरोप है कि प्रदीप कुमार पिछले कई दिनों से उसके पहनावे को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करने के साथ आपत्तिजनक कमेंट कर फब्तियां कसने के साथ बैड टैच की कोशिश कर रहा है। विरोध के बावजूद आरोपी की हरकतें नहीं रुकीं। शहर कोतवाल आरके राणा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रकरण चाइल्ड हेल्पलाइन जैसे संवेदनशील विभाग से जुड़ा है, इसलिए संबंधित अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।