फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: केडी सिंह बाबू की कोठी बनेगी स्मारक, रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हॉकी के मशहूर खिलाड़ी बाबू केडी सिंह की कोठी के स्मारक बनने का रास्ता साफ हो गया है। कई वर्षों से अदालत में चल रहा बंटवारे का मुकदमा प्रशासन की पहल के बाद आपसी समझौते से वापस हो गया है। 18 हिस्सेदारों में से 17 ने अपने हिस्से की मुआवजा राशि प्राप्त कर ली है। एक सदस्य ने कम बताकर लेने से मना कर दिया, जबकि मुकदमे की वापसी में उनकी भी सहमति थी। दस जनवरी को अदालत से मुकदमा वापस होने के आदेश के बाद बुधवार को उनके परिवारीजन प्रशासन के साथ केडी सिंह की कोठी के भीतर हर गतिविधि का अवलोकन करेंगे। इस मौके पर राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहेंगे। शहर के सिविल लाइन मोहल्ला स्थित 35 हजार स्क्वायर फीट केडी सिंह बाबू की कोठी पर हिस्सेदारी को लेकर परिवारीजनों के बीच अदालत में लंबे समय से चल रहा था। अगस्त 2024 में अदालत में उसकी नीलामी कर पैसा हिस्सेदारों में बांटने का आदेश पारित किया था, लेकिन हाॅकी के जादूगर कहे जाने वाले बाबू केडी सिंह की कोठी की नीलामी की खबर सुनने के बाद शासन और प्रशासन के लोग सक्रिय हुए। राज्यमंत्री और एलएलसी उसे धरोहर के रूप में संग्रहीत करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले थे। इसके बाद प्रशासन को हरी झंडी मिलते ही परिवारीजनों से संपर्क साधा गया। लंबी कसरत के बाद मुआवजा मिलने की बात पर परिवारीजन कोठी स्मारक के लिए देने के लिए राजी हो गए और अदालत में शपथ पत्र देकर सभी ने मुकदमा वापस करने की गुहार लगाई थी। इस पर दस जनवरी को अदालत ने मुहर लगा दी। इससे पूर्व बाबू के 18 उत्तराधिकारियों में से 17 ने राशि हासिल कर ली। बुधवार को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा,डीएम सत्येंद्र कुमार, म्यूजियम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर और आर्किटेक्ट परिवारीजनों के साथ बाबू की यादों को सहेजने व कोठी को स्मारक के स्वरूप विकसित करने की कवायद शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें