फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बंद करने पर कांवरिए भड़के, प्रदर्शन

Mon, 10 Aug 2015 11:25 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे के साथ जलाभिषेक  के लिए लोधेश्वर महादेवा जा रहे कांवरियों के जत्थे को रविवार रात पुलिस ने रोक लिया। इससे नाराज कांवरियों ने बवाल काटा और सूरतगंज फतेहपुर मार्ग जाम कर दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने कांवरियों को डीजे की आवाज धीमा कर बजाने को कहा, इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


सावन माह के प्रत्येक सोमवार को रामनगर स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में शिवभक्त जाते हैं। रविवार को रात्रि करीब नौ बजे कांवरियों का एक जत्था डीजे पर बज रहे भजनों पर थिरकते हुए महादेवा जा रहा था।

इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने डीजे को बंद करा दिया। जिससे आक्रोशित कांवरियों ने फतेहपुर सूरतगंज मार्ग पर स्थित ग्राम जरखा के पास रास्ते को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस कर्मियों ने कांवरियों से वार्ता करने के बाद डीजे की आवाज धीरे करके बजाने की बात पर कांवरिए सहमत हुए और प्रदर्शन समाप्त हुआ। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें