फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गाजे बाजे संग धूमधाम से निकाला कन्हैया डोल, गूंजे जयकारे

Sat, 31 Aug 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज /सैदनपुर/ जैदपुर (बाराबंकी)। भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर जगह-जगह गाजे बाजे संग कन्हैया डोल व पालकी निकाली गई। शंख की गूंज के बीच भजन जयकारोंं के बीच सभी कृष्ण की भक्ति में सभी सराबोर दिखे। इस दौरान जगह जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर आरती भी उतारी। यात्रा में शामिल भक्त झूमते नाचते अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे।
विज्ञापन

सूरतगंज में ग्राम पंचायत मोहम्मदपुरखाला में नंद के आनंद भयों जय कन्हैया लाल की, हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, बड़ी देर भई नंदलाला आदि भजनों के बीच गाजे बाजे के साथ कन्हैया डोल निकाला गया। नाचते गाते गुलाल उड़ाते श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। रास्ते में श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। वहीं इमलीपुर में मेले का आयोजन भी किया गया। सैदनपुर क्षेत्र के मरकमऊ स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकली गई। गाजे बाजे संग निकली शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन हुआ। जैदपुर में कन्हैया डोल धूमधाम से निकाला गया।
दरियाबाद (बाराबंकी)। सर्वेश्वर महादेव मंदिर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया। बाल एकता संगठन के नेतृत्व में रामलीला मंचन में कलाकारों ने मनोहारी मंचन किया। अहिल्या उद्धार का भावपूर्ण मंचन देख दर्शकों की आंखें भर आई। इस मौके पर हर्षित, गुरुदीन, अनुज, पवन कसौंधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें