बाराबंकी। सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेलों को स्थगित कर दिया गया है। जिला सेवायोजन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक प्रस्तावित इस अभियान के तहत समस्त विधानसभा क्षेत्रों में मेलों का आयोजन किया जाना था, जिनमें से हैदरगढ़, रामनगर और कुर्सी के रोजगार मेले फिलहाल निरस्त कर दिए गए हैं।