फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पांच दिन से 425 गांवों की बिजली गुल

Tue, 29 Sep 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
कोटवाधाम में टूटा बिजली का पोल। संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश थमने के बाद भी शहर से लेकर देहात तक बिजली का संकट बना हुआ है। 425 गांवों की करीब 10 लाख की आबादी पांच दिन से बेहाल है। जगह-जगह मुख्य लाइनों पर पेड़ गिरने और 85 से अधिक खंभों के टूटने से उपकेंद्र ठप पड़े हैं। अस्पताल में ट्रांसफॉर्मर फुंकने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न मोहल्लों में भले ही लाइन चालू कर दी गई हो, लेकिन बार-बार हो रही ट्रिपिंग से लोग बेहाल हैं। सहेलिया के संजय ने बताया कि रविवार से हर आधे घंटे पर ट्रिपिंग हो रही है। इन्वर्टर जवाब दे चुके हैं और पानी के मोटर नहीं चल पा रहे हैं।

रामनगर के रमेश ने बताया कि विभाग दावा कर रहा है कि स्थिति सामान्य है, लेकिन लो वोल्टेज की वजह से पंखे तक नहीं चल रहे, जिससे बच्चों की पढ़ाई और रात की नींद प्रभावित हो रही है। अधिशाषी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि बाराबंकी फीडर से शहर की आपूर्ति सामान्य है। कुछ गांवों में आंशिक आपूर्ति चालू की गई है। देर रात तक आपूर्ति पूरी तरह सामान्य कर ली जाएगी।
विज्ञापन


-
खंभे टूटने और तार क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप
कोटवाधाम। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के कोटवाधाम और सरायदूनौली उपकेंद्र से जुड़े 125 से अधिक गांवों में चार दिन बाद भी बिजली नहीं आई। रामसनेहीघाट डिवीजन से आने वाली मुख्य लाइन के खंभे टूटने और तार क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप है। गिनती के पांच गांवों में अस्थायी आपूर्ति दी गई है। लोग 50 रुपये देकर जनरेटर से मोबाइल चार्ज करा रहे हैं। ग्रामीण विपिन, दीपक व अनूप ने बताया कि पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। एसडीओ राजवीर सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने का काम जारी है। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बड्डूपुर में मेन लाइन पर बरगद का पेड़ गिरने से 50 गांवों की बत्ती तीन दिन से गुल है। सतरिख के विद्युत उपकेंद्र मोहना से जुड़े 104 गांवों में तीन दिनों से बिजली नहीं आ रही है।


सात फीडर ठप, 300 गांवों के लोग परेशान
रामसनेहीघाट। दुलहदेपुर पावर हाउस से जुड़े सात फीडरों की मुख्य लाइन पर कई जगह पेड़ गिरने से 300 गांवों के लोग बिना बिजली के परेशान हैं। ग्रामीण शैलेंद्र और विकास ने बताया कि गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि मेन लाइन पर जगह-जगह पेड़ गिरे हैं, जिन्हें हटवाकर आपूर्ति जल्द बहाल कराने का प्रयास जारी है।


मुख्य लाइनों को दुरुस्त नहीं किया जा सका
सूरतगंज। सूरतगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े निंदूरा और मरकामऊ क्षेत्र में आंधी-बारिश से करीब 45 पोल टूट गए हैं, जबकि एचटी व एलटी लाइन के भी 40 पोल क्षतिग्रस्त हैं। इससे 250 गांवों की करीब पांच लाख आबादी परेशानी झेलने को मजबूर है। ग्रामीण रिंकू, ज्वाला और विभोर ने बताया कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य लाइनों को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।

-
चार दिन बीते, नहीं बदला सीएचसी का ट्रांसफॉर्मर
घुंघटेर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुंघटेर का 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चार दिन बीत जाने के बाद भी नहीं बदला जा सका। अस्पताल की पानी की टंकी खाली है और बैटरियां डिस्चार्ज हो चुकी हैं। एक्सरे और इमरजेंसी सेवाओं के लिए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि लिखित सूचना दे दी गई थी, फिलहाल जनरेटर चलाकर जरूरी सेवाएं दी जा रही हैं। जेई विवेक मिश्रा ने बताया कि नए ट्रांसफॉर्मर की डिमांड भेज दी गई है।
विज्ञापन



-
तेजी से चल रहा है मरम्मत का काम
क्षतिग्रस्त खंभों व लाइनों को ठीक कराया जा रहा है। जहां अभी दिक्कत है, वहां पर भी मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
भविष्य कुमार सक्सेना, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें