फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें बंद कर भागे झोलाछाप

Wed, 06 Jan 2016 11:37 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को टीम ने कोठी उस्मानपुर में झोलाछापों व नर्सिंग होम पर छापा मारा। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। झोलाछाप अपनी दुकानें बंद भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


बुधवार को कोठी में चल रहे नवजीवन हॉस्पिटल व नर्सिंग होम पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एससी धूसिया के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। वहां कार्यरत कर्मचारी मौके से भाग निकले। इसके बाद उस्मानपुर मेें झोलाछाप तेजपाल की दुकान पर पहुंचे तो गाड़ी देखते ही वह भाग खड़ा हुआ। टीम ने उसकी दुकान से बीपी मशीन व आला कब्जे में ले लिया। इसके अलावा एक और क्लीनिक पर डॉक्टरों की टीम पहुुंची लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला जिससे टीम को लौटना पड़ा।

इतनी ही देर में छापे की बात क्षेत्र में फैल गई। क्षेत्र के सभी नर्सिंग होम व क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। एसीएमओ एससी धूसिया ने नवजीवन हास्पिटल व नर्सिंग होम तथा उस्मानपुर के झोलाछापों की दुकानों पर 8 जनवरी को सीएमओ के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस चस्पा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें