फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सराफा व्यवसायी को असलहा दिखा कर लूटे जेवर

Sat, 22 Feb 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। शुक्रवार देर शाम टिकैतगंज निवासी सराफा व्यवसायी अंकुर सोनी से असलहाधारी बदमाशों ने लूटपाट की। दुकान बंद कर घर लौट रहे अंकुर की बाइक को टिकरा पुल के पास बदमाशों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद तमंचा तानकर तीन किलो चांदी के जेवर और 10 ग्राम सोने का लॉकेट लूट लिया। लूट के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए बजगहनी की ओर भाग निकले। जाते समय वह अंकुर की बाइक की चाभी भी साथ ले गए। पीड़ित ने सूचना पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की खोज में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें