फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लगा जाम, रेंगते हुए निकले वाहन

Thu, 27 Nov 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में बुधवार को विभिन्न मार्गों से निकली कलश यात्रा के कारण यातायात थम-सा गया। हैदरगढ़ रोड, नागेश्वरनाथ मंदिर, आजाद नगर और गायत्री शक्ति पीठ से निकली इस कलश यात्रा के दौरान कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। कलश यात्रा के मार्ग से गुजरते समय पुलिस बल तैनात रहा। शुरुआत में एक ओर से वाहनों को रोककर दूसरी ओर से आवागमन जारी रखा गया। जब सभी कलश यात्राएं नाका चौराहा पहुंचीं, तो लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर दोनों ओर से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया।
विज्ञापन

नाका चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। इस दौरान एंबुलेंस को पुलिस ने किसी तरह निकाला। इसके अलावा, पटेल तिराहे से शोभायात्रा निकलने के कारण देवा रोड पर भी जाम लग गया।कलश यात्रा निकलने के बाद पुलिस द्वारा रोके गए वाहनों को धीरे-धीरे रवाना किया गया। भीड़ के चलते वाहन रेंगते हुए निकले और लगभग डेढ़ घंटे बाद शहर का यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें