बाराबंकी। शहर में मंगलवार को जमुरिया नाले के पास दो घंटे लगा रहा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे देवा तिराहे पर जाम लगा रहा। फैजाबाद की ओर जाने वाले रास्ते में जमुरिया नाले के पास लगे जाम में लोग परेशान रहे। करीब दो घंटे जाम जैसी स्थिति बनी रही और वाहन रेंगते हुए निकलते रहे।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को कतारबद्ध कर एक साइड से रवाना किया। फैजाबाद रोड पर जमुरिहा नाला के पास बने टैंपो स्टैंड पर बेतरतीब टैंपों को खड़ा करने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
वहीं सपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही साइकिल रैली के कारण घोसियाना स्थित जमुरिहा नाला के पास जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस आने के बाद वाहनों को एक-एक कर रवाना किया गया।