फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ट्रक हटाने में लगे 16 घंटे, यातायात बाधित

Thu, 23 Oct 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार की भोर तीन बजे त्रिवेदीगंज ब्लॉक कार्यालय के समीप सेब लदा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। जिससे ट्रक चालक पंजाब के कपूरथला निवासी हरप्रीत व खलासी सुखदेव घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं ट्रक पलटने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया। एक तरफ से ही वाहन निकलने के कारण जाम की स्थिति बन गई। सड़क से ट्रक हटाने में करीब 16 घंटे लग गए। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया ट्रक श्रीनगर से सेब लेकर बनारस जा रहा था। चालक को नींद आने से अनियंत्रित होकर पलटा था।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें