फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में डॉक्टर के साथ चार की मौत, चार घायल

Thu, 23 Oct 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। त्योहार के उल्लास के बीच अलग-अलग जगहों पर हुए चार सड़क हादसों में डॉक्टर समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बिहार के चंपारण के चनापतिया के अनिकेत कश्यप (28), मोतिहारी के विजयंत कुमार (29) व हरियाणा के जींद निवासी सचिन (23) कार से नोएडा जा रहे थे। हैदरगढ़ इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में इनकी कार पीछे से टकरा गई। जिससे तीनों जख्मी हो गए। सभी घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अनिकेत व विजयंत गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में डॉक्टर हैं।
उधर, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के इलियासपुर गांव निवासी राम सुरेश का आरोप है मंगलवार दोपहर उनके इकलौते बेटे आदित्य (25) को दहिला शराब ठेके के पास क्षेत्र के ही लदई का पुरवा गांव निवासी साकेत, शिवम समेत दो अन्य अज्ञात लोगों ने पिटाई कर जख्मी कर दिया था। आदित्य शिकायत करने के लिए बाइक से लोनीकटरा थाने जा रहा था। इस दौरान लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर दहिला डेयरी के पास बोलेरो की टक्कर से आदित्य घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी त्रिवेदीगंज भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बोलेरो कब्जे में ले ली है। आदित्य लखनऊ में निजी कंपनी में नौकरी करता था और दिवाली पर घर आया था। उसकी दो बहनों में एक विवाहित है।
विज्ञापन

वहीं, देवा कोतवाली क्षेत्र के उखड़ी गांव निवासी अवधराम (45) अपनी 10 वर्षीय बेटी प्रियांशी के साथ पैदल टिकैतगंज जा रहे थे। राजकीय इंटर कॉलेज के पास लखनऊ की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अवधराम की मौत हो गई जबकि प्रियांशी घायल है।
इसी प्रकार टिकैतनगर क्षेत्र की निर्मला (60) मंगलवार को गांव के बृजेश शर्मा के साथ बाइक से दरियाबाद इलाके के मथुरानगर जा रही थी। पुत्र के अनुसार मियांगंज के बाद इसी गांव के रामू की बाइक से टक्कर हो गई। इससे वह सड़क पर गिर गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें