फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: धूप में तप रही बसों में यात्रा करना दुश्वार

Wed, 28 May 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। उमस भरी गर्मी व धूप की तपिश से तप रही बसों में यात्रा करना दुश्वार हो गया है। देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर न तो बसों को छांव में खड़ा करने से लेकर यात्रियों के बैठने व ठंडी हवा तक के कोई इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में धूप में तपती बसों में बैठकर सफर करना यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर न तो शेड हैं और न ही बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां। लोग पेड़ की छांव या खुले आसमान के नीचे धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। दिनभर दर्जनों बसें तेज धूप में खड़ी रहती हैं, जिससे उनके भीतर बैठना भी एक चुनौती दिखता है। यहां बसों के आवागमन व रवानगी संबंधी जानकारी भी यात्रियों को नहीं मिल पाती है। इससे यात्रियो को घंटों परिसर में भटकते हुए बसों का इंतजार करने की परेशानी उठाना पड़ती है।
एआरएम जमीला खातून ने बताया कि चालक व परिचालकों को गर्मी से राहत देने के लिए रोजाना ओआरएस दिया जा रहा है। यात्रियों के लिए भी स्टेशन पर ओआरएस घोल की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और छांव का इंतजाम करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें