फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बीपीएचयू केंद्र के निर्माण में गड़बड़ी, रुकवाया काम

Thu, 18 Jul 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियाबाद परिसर में करीब 50 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य में घटिया और दोयम दर्जे की सामग्री प्रयोग होने की शिकायत सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दुबे से कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के बाद सीएचसी अधीक्षक ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य के लिए लाई गई सामग्री की जांच की। इस दौरान ईटों को आपस में टकराकर देखा तो वह घटिया गुणवत्ता के निकले। मौरंग और गिट्टी की गुणवत्ता भी अत्यंत खराब मिली। ठेकेदार को बुलाया तो वह मौके पर मौजूद नहीं मिला। सुपरवाइजर की देखरेख में निर्माण कराया जा रहा है। इस पर अधीक्षक ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अधीक्षक ने बताया कि निर्माण कार्य में घटिया किस्म की मौरंग, ईट और गिट्टी का प्रयोग होता मिला है। इस लिए फिलहाल निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है।
मिलेंगी यह सुविधाएं
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण पर 50 लाख रुपये खर्च होंगे। इस यूनिट के क्रियाशील होने से जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित जानकारी हो सकेगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। मरीजों को निजी पैथालॉजी व जिला मुख्यालय के चक्कर काटने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें